CM Yogi Video: 'तेलंगाना में मुस्लिम आरक्षण खत्म होगा, भाग्यनगर बन जाएगा हैदराबाद, बुलडोजर भी गरजेगा', देखें सीएम योगी का चुनावी अंदाज

सीएम योगी ने कहा कि तेलंगाना में BJP की सरकार बनेगी तो मुस्लिम आरक्षण खत्म किया जाएगा. हैदराबाद को भाग्यनगर बनाया जाएगा. लैंड, सैंड और क्राइम माफियाओं के अवैध साम्राज्य पर यूपी का बुलडोजर चलेगा.

(Photo Credit : Twitter)

हैदराबाद: तेलंगाना व‍िधानसभा चुनाव (Telangana Assembly Elections 2023) का प्रचार अंत‍िम दौर में है. ऐसे में बीजेपी की ओर से तेलंगाना में ताबड़तोड़ रैल‍ियां और रोड शो क‍िए जा रहे हैं. यूपी सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने तेलंगाना के वेमुलावाड़ा और आसिफाबाद जिले में चुनावी रैली की. वहीं हैदराबाद में रोड शो करके बीजेपी के ल‍िए वोट मांगे.

महबूबनगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह माफिया राज के खिलाफ लोगों को आगाह करने और महबूबनगर को पलामुरु के रूप में फिर से स्थापित करने के लिए तेलंगाना आए हैं. योगी ने रविवार को कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो तेलंगाना के महबूबनगर का नाम बदलकर पलामुरू कर दिया जाएगा. VIDEO: 'हनुमान चालीसा में हैं 4 गलतियां', जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा- इन्हें आज से ही कर लें सही

रैली और रोड शो में सीएम योगी ने कई वादे किए. उन्होंने कहा कि तेलंगाना में BJP की सरकार बनेगी तो मुस्लिम आरक्षण खत्म किया जाएगा, SC-ST और OBC को इसका लाभ मिलेगा. हैदराबाद को भाग्यनगर बनाया जाएगा. लैंड, सैंड और क्राइम माफियाओं के अवैध साम्राज्य पर यूपी का बुलडोजर चलेगा.

यूपी के मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भी जिक्र किया और कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो यह संभव नहीं होता. उन्होंने कहा कि 22 जनवरी, 2024 को मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने के लिए महबूबनगर से अयोध्या पहुंचने वाले भक्तों के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की जाएगी.

उन्होंने आरोप लगाया कि जहां कांग्रेस ने 1969 में आंदोलन के दौरान और 2001 से 2014 के बीच तेलंगाना के लोगों की भावनाओं के साथ खेला, वहीं केसीआर ने नए राज्य में सत्ता में आने के बाद लोगों के सपनों को 'चकनाचूर' कर दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें