Haryana News: सीएम सैनी ने हरियाली तीज पर किया बड़ा ऐलान, कहा- 46 लाख परिवारों को देंगे 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर (Watch Video)
Nayab Singh Saini- ANI

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी आज जींद के दौरे पर रहे. यहां उन्होंने हरियाली तीज के अवसर पर एक बड़ा ऐलान किया है. सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में 1 लाख 80 हजार रुपये तक की आय वाले 46 लाख परिवारों को अब 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा. इस सुविधा का लाभ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दिया जाएगा. सीएम सैनी ने आगे कहा कि अब स्कूलों में दुग्ध उपहार योजना के तहत 14 से 18 साल की बेटियों को दूध वितरत होगा. हरियाणा मातृ शक्ति उद्यम योजना के तहत पांच लाख रुपए का लोन दिया जाएगा. इसके अलावा सेल्फ हेल्प ग्रुप की समूह सखी का मानदेय 150 से बढ़ाकर 500 रुपए होगा.

सीएम सैनी ने हरियाली तीज पर किया बड़ा ऐलान