देश

झारखंड के 35 लाख किसानों की समृद्धि के लिए चौबीसों घंटे हो रहा है काम- सीएम रघुवर दास

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के अंतर्गत राज्य के लगभग 35 लाख किसानों को लाने के लिए सभी जिलों में उपायुक्तों के नेतृत्व में टीमें 24 घंटे डेटा एंट्री और अपडेशन में जुटी हुई हैं. कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ 10 अगस्त को होगा.

झारखंड के 35 लाख किसानों की समृद्धि के लिए चौबीसों घंटे हो रहा है काम- सीएम रघुवर दास
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास (Photo Credits: PTI)

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghubar Das) ने कहा है कि महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के अंतर्गत राज्य के लगभग 35 लाख किसानों को लाने के लिए सभी जिलों में उपायुक्तों के नेतृत्व में टीमें 24 घंटे डेटा एंट्री और अपडेशन में जुटी हुई हैं.

उन्होंने उपराष्ट्रपति के हाथों दस अगस्त को इस योजना के शुभारंभ की तैयारियों की यहां शनिवार को समीक्षा बैठक में यह बात कही. इससे पूर्व बैठक में कृषि सचिव पूजा सिंघल (Pooja Singhal) ने इन तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी.

यह भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: CM रघुवर दास ने दिया नारा- अबकी बार 65 पार

उन्होंने बताया कि तीन अलग अलग शिफ्टों में कृषि विभाग और जिला के अधिकारी और कर्मचारी किसानों का पंजीकरण कर रहें हैं ताकि उन तक योजना का लाभ पहुंच सके. यह कार्य राज्य के सभी जिलों में अनवरत हो रहा है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने काम में जुटे हुए लोगों से कहा कि पुण्य का काम

है थकिये नहीं. मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ 10 अगस्त को होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2019 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).