CM Mamata Banerjee Performed Kali Puja: सीएम ममता बनर्जी ने अपने आवास पर आयोजित की काली पूजा, कार्यक्रम में शामिल हुईं कई मशहूर हस्तियां (Watch Video)

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दिवाली के अवसर पर कोलकाता स्थित अपने आवास पर काली पूजा की. उनके निवास पर इस पूजा में शामिल होने के लिए मंत्रियों, नेताओं, प्रशासनिक अधिकारी और मशहूर हस्तियां उपस्थित रहे.

Photo- ANI

CM Mamata Banerjee Performed Kali Puja: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दिवाली के अवसर पर कोलकाता स्थित अपने आवास पर काली पूजा की. उनके निवास पर इस पूजा में शामिल होने के लिए मंत्रियों, नेताओं, प्रशासनिक अधिकारी और मशहूर हस्तियां उपस्थित रहे. ममता बनर्जी ने इस पूजा का आयोजन खुद अपनी देखरेख में किया और इस बार पूजा के 47वें साल का जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी ने अपने निवास पर हुए इस पूजा का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी माँ की याद में काली पूजा की शुरुआत की कहानी बताई है.

उन्होंने लिखा कि इस पूजा की शुरुआत 1978 में उनकी मां ने की थी और आज भी ये परंपरा उसी श्रद्धा व भक्ति के साथ निभाई जा रही है. पोस्ट में उन्होंने सभी लोगों को काली पूजा और दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं.

ये भी पढें: Kolkata RG Kar Case: CM ममता बनर्जी और जूनियर डॉक्टरों के बीच दो घंटे हुई बैठक

सीएम ममता बनर्जी ने अपने आवास पर आयोजित की काली पूजा

पूजा की तैयारियों में ममता बनर्जी खुद भी शामिल रहीं। उन्होंने माँ के लिए भोग तैयार किया जिसमें खिचड़ी, लाबड़ा, पाँच तरह की सब्जी की भुजिया, चटनी और पायस जैसे पारंपरिक बंगाली पकवान शामिल थे। ममता बनर्जी के घर के आंगन को गांव की झलक देते हुए सजाया गया था। वहाँ धान की बालियाँ, हाथ से बने पंखे, लक्ष्मी की मूर्तियाँ और कई अन्य पारंपरिक सामग्रियों से मंडप को सुसज्जित किया गया।

हर साल की तरह, इस साल भी ममता बनर्जी के घर पर आयोजित इस काली पूजा को देखने के लिए कालिघाट में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। पूजा में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी अपने परिवार के साथ उपस्थित थे।

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट