देश

Chhattisgarh: कोरोना को लेकर पीएम मोदी ने सीएम भूपेश बघेल से की बातचीत, मुख्यमंत्री ने वैक्सीन की कमी को दूर करने का किया अनुरोध

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दूरभाष पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से प्रदेश में कोविड-19 के संबंध में विस्तृत चर्चा की. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघले ने प्रधानमंत्री से कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उनके और केन्द्र सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का छत्तीसगढ़ द्वारा पूरा पालन किया जा रहा है.

Chhattisgarh: कोरोना को लेकर पीएम मोदी ने सीएम भूपेश बघेल से की बातचीत, मुख्यमंत्री ने वैक्सीन की कमी को दूर करने का किया अनुरोध
सीएम भूपेश बघेल (Photo Credits: Facebook)

रायपुर, 16 मई 2021. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को दूरभाष पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) से प्रदेश में कोविड-19 के संबंध में विस्तृत चर्चा की. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघले ने प्रधानमंत्री से कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उनके और केन्द्र सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) द्वारा पूरा पालन किया जा रहा है. राज्य में टेस्टिंग की संख्या में बढ़ोतरी की गई है. ट्रेसिंग में भी तेजी आई है. पॉजिटिविटी दर (Positivity Rate) में निरंतर कमी आ रही है, मरीजों की संख्या घट रही है. यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने लोगों से की अपील, कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जरूर लगवाएं वैक्सीन.

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जिन इलाकों में अभी भी केस बढ़ रहे हैं वहां अतिरिक्त टीमें लगायी गई हैं. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को यह भी जानकारी दी कि प्रदेश में शासकीय और निजी कोविड अस्पतालों और केयर सेंटरों के बेडों की पूरी जानकारी को आनलाईन किया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति आसानी से इनका लाभ ले सके.

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री का राज्य में वैक्सीनेशन की कमी की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से यह भी अनुरोध किया कि चूकि वर्तमान में आक्सीजन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है कि अतः 80 प्रतिशत अस्पतालों को और 20 प्रतिशत छोटे-मोटे उद्योगों को उपलब्ध कराने की मंजूरी दी जाए ताकि ये उद्योग भी अपना काम प्रारंभ कर सके. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की उक्त दोनो मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2021 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).