देश

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने लोगों से की अपील, कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जरूर लगवाएं वैक्सीन

प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते प्रसार को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा सभी पात्र लोगों से कोरोना का टीका लगाए जाने की अपील की गई है. आशा है आप सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान एक जनांदोलन का रूप ले सकेगा जो कोरोना संक्रमण के रोकथाम की दिशा में बेहद प्रभावी होगा.

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने लोगों से की अपील, कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जरूर लगवाएं वैक्सीन
सीएम भूपेश बघेल (Photo Credits: ANI)

प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते प्रसार को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) द्वारा सभी पात्र लोगों से कोरोना का टीका (Vaccine) लगाए जाने की अपील की गई है. आप सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के बन्धुओं से अनुरोध है कि कोविड-19 से संक्रमण से बचाव हेतु सभी अपेक्षित सावधानियां बरतनें के साथ ही कोरोना से बचाव हेतु पात्रता अनुसार टीका अवश्य लगवाएं. साथ ही अपने मीडिया संस्थान के कर्मचारियों को भी फ़िज़िकल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने नियमित रूप से मास्क लगाने, सेनेटाईजर का उपयोग करने के साथ ही टीकाकरण अवश्य करवाने हेतु प्रेरित करें. यह भी पढ़ें- भूपेश बघेल की अगुवाई में छत्तीसगढ़ के नाम हुआ एक और कीर्तिमान, मनरेगा में सबसे अधिक परिवारों को 100 दिनों तक रोजगार देने का बनाया रिकॉर्ड.

कोरोना संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण हेतु यह आवश्यक है कि राज्य में आम जनता न केवल कोरोना संक्रमण के दुष्परिणाम के प्रति सतर्क रहे, बल्कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु शासन द्वारा किए जा रहे विभिन्न उपायों एवं कार्यक्रमों के प्रति जागरूक होकर अपना बचाव कर सकें. कोरोना से बचाव एवं टीकाकरण हेतु न केवल शासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं, बल्कि विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा भी इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है. कोरोना के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने में मीडिया संस्थानों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है.

आप सभी से अनुरोध है कि आम जन को कोरोना के प्रति जागरूक करने एवं कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण को बढ़ावा देने में सार्थक योगदान प्रदान करते हुए राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर संचालित टीकाकरण एवं कोरोना नियंत्रण हेतु किए जा रहे प्रयासों को अपने समाचार माध्यम में उचित स्थान देते हुए लोगों को जागरूक करने में विशेष योगदान देंगे. आशा है आप सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान एक जनांदोलन का रूप ले सकेगा जो कोरोना संक्रमण के रोकथाम की दिशा में बेहद प्रभावी होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2021 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).