एजेंसी न्यूज

Odisha: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने उनके गृह जनपद में जश्न का माहौल, मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर मनाई खुशी

राष्ट्रपति पद की दौड़ में विजेता बनकर उभरी‘‘ओडिशा की बेटी’’ द्रौपदी मुर्मू के गृह नगर रायरंगपुर समेत पूरे राज्य में जश्न का माहौल है.

Odisha: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने उनके गृह जनपद में जश्न का माहौल, मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर मनाई खुशी
(Photo Credits: Twitter)

President Election Result, रायरंगपुर (ओडिशा), 21 जुलाई: राष्ट्रपति पद की दौड़ में विजेता बनकर उभरी‘‘ओडिशा की बेटी’’ द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के गृह नगर रायरंगपुर समेत पूरे राज्य में जश्न का माहौल है. मयूरभंज जिले के रायरंगपुर शहर स्थित मुर्मू के आवास के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा है और वे आदिवासी संगीत पर थिरक रहे हैं. उत्सव का ऐसा ही नजारा जिले के पहाड़पुर गांव में भी देखने को मिला जोकि मुर्मू का ससुराल है. Draupadi Murmu Wins Presidential Election: द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने घर पहुंचे पीएम मोदी, कहा- अदिवासी समुदाय की बेटी ने रचा इतिहास
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार मुर्मू का समर्थन करने वाले ओडिशा की सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) के कार्यकर्ताओं समेत आम लोगों ने रायरंगपुर में मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़कर खुशी जतायी. भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने मुर्मू की जीत पर जश्न मनाया.

रायरंगपुर की स्थानीय निवासी सौदामिनी दास ने कहा, ‘‘हमारे पास मुर्मू पर गर्व करने के कारण हैं. वह हमें बहुत प्यारी है, उन्होंने हमारे साथ, हमारे सुख-दुख साझा किए हैं.’’

राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत पर उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं . वहीं, मुर्मू की जीत से उत्साहित लोगों ने उत्तरी पश्चिम बंगाल के दुआर्स इलाके के चाय बागानों में जश्न मनाया. बागान में चाय तोड़ने का काम करने वाली ज्यादातर महिलाएं संथाल समुदाय की हैं जोकि अपना काम खत्म करने के बाद आदिवासी धुन पर नृत्य करती दिखीं. मुर्मू भी संथाल समुदाय से ताल्लुक रखती हैं.

जलपाईगुड़ी से करीब 16 किलोमीटर दूर स्थित डंगुआझार चाय बागान में भी पुरुषों ने लोक संगीत बजाया और महिलाओं ने जमकर नृत्य किया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2022 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).