Budget 2021: राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा-ना जवान ना किसान, मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान!
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को केंद्र की मोदी सरकार का बजट पेश किया था, इस बजट से आम आदमी को काफी उम्मीदें थी. सरकार के कई मोर्चे पर बड़े फैसले जरूर लेकर राहत देने का काम किया है. हालांकि बजट को लेकर सियासी बयानबाजी अब तक थमी नहीं है. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. इस बार ने राहुल ने बजट में सैनिकों की पेंशन में कटौती को लेकर कहा कि ना जवान ना किसान, मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान!.
नई दिल्ली, 8 फरवरी 2021. देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने 1 फरवरी को केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) का बजट पेश किया था, इस बजट से आम आदमी को काफी उम्मीदें थी. सरकार के कई मोर्चे पर बड़े फैसले जरूर लेकर राहत देने का काम किया है. हालांकि बजट को लेकर सियासी बयानबाजी अब तक थमी नहीं है. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. इस बार ने राहुल ने बजट में सैनिकों की पेंशन में कटौती को लेकर कहा कि ना जवान ना किसान, मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान!.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बजट में सैनिकों की पेंशन में कटौती. ना जवान ना किसान, मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान!. इससे पहले राहुल ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली के मौके पर सैनिकों के साथ फोटो खिंचवाते है. लेकिन उनके लिए रक्षा बजट को नहीं बढ़ाया है. यह भी पढ़ें-Budget 2021: पीएम मोदी दीपावली के मौके पर सैनिकों के साथ फोटो खिंचवाते हैं, रक्षा बजट क्यों नहीं बढ़ाया?, राहुल गांधी के सवाल पर स्मृति ईरानी ने दिया यह जवाब
राहुल गांधी का ट्वीट-
बजट में सैनिकों की पेंशन में कटौती।
ना जवान ना किसान
मोदी सरकार के लिए
3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 8, 2021
ज्ञात हो कि चीन के साथ बॉर्डर पर लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है. बावजूद इसके केंद्र ने रक्षा बजट में मामूली सी बढ़ोतरी की है. बजट में 4.78 लाख करोड़ रुपये रखा हुआ है जो सिर्फ पिछले साला के मुकाबले 1.4 फीसदी अधिक है. जबकि सैनिकों की पेंशन रकम में भी मोदी सरकार ने कटौती कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2021 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

