Bihar Election 2025: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की बहू के प्रचार वाहन से मिले शराब के बॉक्स, लोगों ने जमकर की लूट, गया का वीडियो आया सामने: VIDEO
बिहार विधानसभा का चुनाव का प्रचार अपने अंतिम चरण में है और ऐसे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहु के प्रचार वाहन बड़ी तादाद में शराब के बॉक्स पाएं गए.
Bihar Election 2025: बिहार (Bihar) विधानसभा का चुनाव का प्रचार अपने अंतिम चरण में है और ऐसे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की बहु के प्रचार वाहन से बड़ी तादाद में शराब (Wine) के बॉक्स पाएं गए. गया जिले के इमामगंज विधानसभा से हम पार्टी की प्रत्याशी दीपा मांझी के प्रचार वाहन से बड़ी तादाद में शराब पाई गई है. ये घटना गुरुआ विधानसभा की है. इस दौरान स्थानीय लोगों ने गाड़ी को रोका और दिखाया की इस गाड़ी में शराब के बॉक्स भरें पड़े हुए है. इसके बाद देखते ही देखते शराब को लोगों ने लूटना शुरू कर दिया.
जिसका जैसे मन किया,वह गाड़ी पर चढ़ा और शराब का बॉक्स उठा लिया. इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया X पर @statemirrornews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: बिहार में शराबबंदी है, पूछताछ करने पर पता चला की माफिया घर घर शराब पहुंचा रहे है.. MP के मंत्री ने उठाएं अपनी ही सरकार पर सवाल
बिहार चुनाव के प्रचार वाहन में मिली शराब
रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा गया वाहन
यह घटना गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के गुरारू रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है. मंगलवार को एक प्रचार वाहन और बाइक सवार के बीच टक्कर हो गई. टक्कर के बाद वाहन चालक और बाइक सवार में कहासुनी हो गई, जो देखते-देखते हाथापाई में बदल गया . इस बीच जब वाहन चालक गाड़ी लेकर भागने लगा, तो स्थानीय लोगों को शक हुआ.
जांच में निकली शराब की पेटियां
भीड़ ने वाहन को रोककर जांच की, तो उसमें से प्लास्टिक से ढकी हुई विदेशी शराब की पेटियां (Wine Boxes) मिलीं. वाहन से करीब 17 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में शराब लूटने की होड़ लग गई.
पुलिस ने की जब्त
इस घटना के बाद पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और गाड़ी को और शराब को जब्त किया. पुलिस इंचार्ज अखिलेश कुमार ने बताया कि वाहन पर दीपा मांझी का प्रचार पोस्टर लगा था. चालक मौके से फरार हो गया, और पुलिस अब वाहन मालिक और चालक की पहचान करने में जुटी है.