देश

BJP Worker Murdered in Bengal: बंगाल में BJP कार्यकर्ता हाफिजुल शेख को मारी गोली, सिर काटकर बेरहमी से की हत्या

बंगाल के नदिया जिले के कालीगंज इलाके में बीजेपी कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. हमलावरों ने पहले उसे गोली मारी और फिर चाकू से उसका सिर काट दिया.

BJP Worker Murdered in Bengal: बंगाल में BJP कार्यकर्ता हाफिजुल शेख को मारी गोली, सिर काटकर बेरहमी से की हत्या
Credit- Pixabay

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव तो खत्म हो चुका है, लेकिन चुनावी हिंसा अभी भी जारी है. बंगाल के नदिया जिले के कालीगंज इलाके में बीजेपी कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. इलाके में हुई निर्मम हत्या की वजह से लोग सदम में हैं. बीजेपी कार्यकर्ता की पहचान हाफिजुर शेख के तौर पर हुई है, जिस पर शनिवार (1 जून) कैरम खेलते वक्त हमला हुआ. हमलावरों ने पहले उसे गोली मारी और फिर चाकू से उसका सिर काट दिया.

हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि बीजेपी कार्यकर्ता पर किसने हमला किया है. ये पहला मौका नहीं है, जब बंगाल में इस तरह की कोई हिंसात्मक घटना सामने आई है. लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे में बंगाल से ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं, जहां किसी न किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता की हत्या हो जाती है. अक्सर बमबाजी की भी जानकारी सामने आई. चुनाव के दौरान हिंसा एक प्रमुख मुद्दा रहा है, जिस पर बीजेपी ने सत्तारूढ़ टीएमसी को खूब घेरा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2024 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).