बीजेपी ने उप चुनावों के लिए जारी की 36 उम्मीदवारों की सूची, इस मुसलमान नेता को दिया टिकट
बीजेपी ने अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने रविवार को विधानसभा उपचुनाव के लिए 36 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है.
बीजेपी (BJP) ने अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने रविवार को विधानसभा उपचुनाव के लिए 36 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. जिसमें उत्तर प्रदेश, असम, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, मेघालय, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम और तेलंगाना की सीटों पर होने वाले उपचुनावों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. बीजेपी ने इन विधानसभा उपचुनाव में मुस्लिम उम्मीदवार पर भी बड़ा भरोसा जताया है. बीजेपी ने असम की जानिया सीट से तौफिकुर रहमान को टिकट दिया है.
रविवार को बीजेपी की तरफ से जारी इस लिस्ट में सबसे अधिक 10 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं. इसके अलावा असम से 4 उम्मीदवार, बिहार से 1, हिमाचल प्रदेश से 2, केरल से 5, सिक्किम से 2, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, पंजाब, राजस्थान और मेघायल से 1-1 उम्मीदवार शामिल हैं.
उप चुनावों के लिए बीजेपी के 36 उम्मीदवारों की सूची यहां देखें-
Bharatiya Janata Party (BJP) releases list of 36 candidates for by-elections to the Legislative Assembly Constituencies of different states. pic.twitter.com/eDdQAcSsqa
— ANI (@ANI) September 29, 2019
बता दें कि 17 राज्यों की 64 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे, नतीजे भी दोनों राज्यों के साथ ही 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश , मेघालय, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश उपचुनाव होंगे. ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2019 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

