देश

कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनावों के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रत्याशियों के नामों पर लगाई मोहर

कांग्रेस ने असम, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए शनिवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. पार्टी के महासचिव प्रभारी मुकुल वासनिक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंजूरी दी है.

कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनावों के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रत्याशियों के नामों पर लगाई मोहर
कांग्रेस (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने असम, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए शनिवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. पार्टी के महासचिव प्रभारी मुकुल वासनिक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंजूरी दी है.

असम और केरल से चार-चार उम्मीदवार, हिमाचल प्रदेश से दो और छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी से एक-एक उम्मीदवार के नाम को मंजूरी दी गई है. असम के लिए मंजूर किये गए नामों में रतनबाड़ी (सुरक्षित) सीट के लिए केशव प्रसाद रजक, जनिया से शमसुल हक, रंगपाड़ा से कार्तिक कुर्मी और सोनारी से सुशील सूरी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : इमरान खान की बात को क्यों तवज्जो दें जिन्हें नहीं पता कि मोदी प्रधानमंत्री हैं या राष्ट्रपति: कांग्रेस

केरल से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार में एर्नाकुलम से टी जे विनोद, अरूर से एस उस्मान, कोन्नी से पी मोहनराजन और वट्टियूरकावू सीट से के मोहन कुमार शामिल हैं. हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस विजय इंद्र करन और गंगू राम मुसाफिर को क्रमशः धर्मशाला और पच्छाद (सु) सीटों से मैदान में उतार रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2019 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).