Lok Sabha Election 2024: बिहार की सारण सीट से लोकसभा उम्मीदवार और RJD नेता रोहिणी आचार्य ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बहन सीता को भी भला-बुरा कहते हैं, वे भगवान राम के क्या होंगे. वे यहां आकर मां-बहनों को लज्जित करते हैं. बिहार की माताएं-बहनें इसका जवाब देंगी. जबकि, कुछ करने से पहले हम भगवान की पूजा कर आशीर्वाद लेते हैं. हमारे घर में भगवान बसते हैं.
भाजपा पर भड़कीं RJD नेता रोहिणी आचार्य:
#WATCH पटना: राजद नेता और सारण सीट से लोकसभा उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने कहा, "... हमारे घर में ही भगवान बसते हैं, कुछ करने से पहले हम भगवान की पूजा कर आशीर्वाद लेते हैं... वे(भाजपा) बहन सीता को भी भला-बुरा कहते हैं। वे भगवान राम के क्या होंगे जो उनकी अर्धांगिनी(सीता) जिनका जन्म… pic.twitter.com/frdzDWyFsh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2024













QuickLY