Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने संजय राउत के खिलाफ EC से की शिकायत, पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का लगाया आरोप- VIDEO
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के औरंगजेब वाले बयान के खिलाफ नागपुर पुलिस और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है.
Lok Sabha Election 2024: भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के औरंगजेब वाले बयान के खिलाफ नागपुर पुलिस और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में संजय राउत के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं. कहा गया है कि राउत ने पीएम मोदी को महाराष्ट्र में गाड़ने जैसे अपमानजनक शब्द प्रयोग किए हैं. बीजेपी ने संजय राउत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. बीजेपी नेता राम कदम ने कहा कि संजय राउत पूरी तरह से पागल हो गए हैं, हताशा के कारण उनके मुंह से अब अभद्र भाषा निकल रही है. उनकी बातों से हार का डर झलक रहा है. दरअसल, संजय राउत ने कहा था कि औरंगजेब को हमने इसी महाराष्ट्र की धरती पर दफन किया था. औरंगजेब ने महाराष्ट्र को जीतने के लिए 27 साल तक कोशिश की थी. जब हम औरंगजेब की कब्र खोद सकते हैं, तो नरेंद्र मोदी कौन हैं?
BJP ने संजय राउत के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत
Mumbai: BJP leader Ram Kadam slams Sanjay Raut on his Aurangzeb statement, says, "Sanjay Raut has gone completely mad, his mouth is now spewing abusive language due to frustration. The fear of defeat is evident in your words, but the more you speak ill for PM Modi, use abusive… pic.twitter.com/hjYTu6FvOq
— IANS (@ians_india) May 9, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

