Bihar Nagar Nikay Chunav 2022: नालंदा में बोगस वोट देने से रोकने पर पोलिंग एजेंट को मारी गोली, हालत गंभीर
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Twitter)

Bihar Nagar Nikay Chunav 2022: बिहार में हुई एक चौंकाने वाली घटना में नालंदा में एक पोलिंग एजेंट को गोली मार दी गई. खबरों के मुताबिक, एक व्यक्ति को फर्जी वोटिंग करने से रोकने पर पोलिंग एजेंट को गोली मार दी गई थी. बताया जा रहा है कि पोलिंग एजेंट की हालत गंभीर बनी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बिहार नगर निकाय चुनाव 2022 के दौरान हुई. फर्जी वोटिंग रोकने की कोशिश करने पर पोलिंग एजेंट को गोली मार दी गई.