Bihar Museum और पटना म्यूजियम भूमिगत मार्ग से जुड़ेगा, जो अनोखा होगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि बिहार संग्रहालय (म्यूजियम) और पटना संग्रहालय को भूमिगत मार्ग से जोड़ जा रहा है, जो अपने आप में अनोखा होगा. कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय पटना में 'बिहार म्यूजियम' बनाया गया. उन्होंने कहा कि पहले से बनाए गए पटना म्यूजियम का विस्तारीकरण कर उसे और भी बेहतर बनाया जा रहा है.

नीतीश कुमार (Photo Credits: Facebook)

पटना, 3 जून| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गुरुवार को कहा कि बिहार संग्रहालय (Bihar Museum) और पटना संग्रहालय (Patna Museum) को भूमिगत मार्ग से जोड़ जा रहा है, जो अपने आप में अनोखा होगा. कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय पटना में 'बिहार म्यूजियम' बनाया गया. उन्होंने कहा कि पहले से बनाए गए पटना म्यूजियम का विस्तारीकरण कर उसे और भी बेहतर बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा, "बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय भूमिगत मार्ग से जुड़ेगा, जो अपने आप में अनोखा होगा." यह भी पढ़ें- SDG India Index 2020-21: नीति आयोग के एसडीजी भारत सूचकांक 2020-21 में Kerala टॉप पर, Bihar का सबसे खराब प्रदर्शन.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो प्रस्तावित एलाइनमेंट दिखाया गया है, वह बढ़िया है. इसमें सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना है. दोनों संग्रहालय की आपस में जुड़ने से बिहार के पुराने इतिहास को और बेहतर ढंग से समझने में सहूलियत होगी और विस्तृत जानकारी मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि मीठापुर तालाब परियोजना का कॉन्सेप्ट भी बेहतर है. तालाब के चारो तरफ अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं, जिससे पूरा क्षेत्र हरियालीयुक्त हो.

इससे पहले समीक्षा के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने प्रस्तुतिकरण के जरिए नगर विकास एवं आवास विभाग की महत्वकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय के बीच भूमिगत मार्ग से जोड़ने तथा मीठापुर तालाब परियोजना सहित कई अन्य परियोजनाओं के विषय में बताया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो