Bihar MLC Election Result Update: बीजेपी का चला जादू, NDA को 24 में से 10 सीटों पर मिली सफलता, पटना और गया में RJD विजयी- जानें कौन कहां से जीता

बिहार (Bihar) में विधान परिषद (MLC) की स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्रों की 24 सीटों के लिए मतगणना जारी है. इस चुनाव में सत्ता और विपक्ष दोनो गठबंधनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इस चुनाव में राजद (Rashtriya Janata Dal) जहां वामपंथी दलों के साथ चुनावी मैदान में उतरा है, वहीं बीजेपी (BJP) और जदयू (JDU) साथ में भाग्य आजमा रहे हैं.

नीतीश कुमार, संजय जायसवाल और तेजस्वी यादव (File Photo)

पटना: बिहार (Bihar) में विधान परिषद (MLC) की स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्रों की 24 सीटों के लिए मतगणना जारी है.  इस चुनाव में सत्ता और विपक्ष दोनो गठबंधनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इस चुनाव में राजद (Rashtriya Janata Dal) जहां वामपंथी दलों के साथ चुनावी मैदान में उतरा है, वहीं बीजेपी (BJP) और जदयू (JDU) साथ में भाग्य आजमा रहे हैं. कांग्रेस (Congress) अकेले चुनाव मैदान में है. अब तक आये नतीजों में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए (NDA) को 10 सीटों पर सफलता मिली है. जबकि राजद (RJD) 3 सीटों पर विजयी हुई है. वहीं एक सीट पर कांग्रेस आगे है.

बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए हुए चुनाव में अब तक 14 सीटों के परिणाम घोषित किये जा चुके हैं. एनडीए ने 24 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की. बीजेपी ने 6, जनता दल युनाइटेड ने 3 और लोक जनशक्ति पार्टी (पारस) ने 1 सीट जीती. एनडीए एकसाथ एमएलसी चुनाव में उतरी है. बीजेपी के 12 और जदयू के 11 प्रत्याशी मैदान में है. वहीं, कांग्रेस 15 सीटों पर किस्मत आजमा रही है. राजद (RJD) ने सबसे ज्यादा 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारा है. Bihar: बिहार सरकार का फरमान, पहली बार शराब पीते पकड़े गए तो 5,000 रुपये तक जुर्माना, वरना 30 दिन की होगी जेल

Bihar MLC Chunav रिजल्ट, जानें कौन किस सीट से जीता-

विधान परिषद की 24 सीट पर हो रहे इस चुनाव के लिए कुल 187 उम्मीदवार अपना किस्मत आजमा रहे हैं. सोमवार को हुए विधान परिषद चुनाव में करीब 98 फीसदी से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंचे थे. मतगणना को लेकर 24 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं और वहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं.

गौरतलब है कि विधान परिषद की मतगणना की प्रक्रियाएं विधानसभा चुनाव से बिल्कुल भिन्न होती हैं. निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतगणना वरीयता वोट के आधार पर की जा रही है. बता दें कि विधान परिषद के चुनाव के लिए मतदाता के रूप में सांसद, विधायक, विधान पार्षद, मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य अपने मत का उपयोग करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड