देश

Bihar Elections 2020: LJD प्रमुख शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव ने थामा कांग्रेस का हाथ, बिहारीगंज विधानसभा सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद पहले चरण के मतदान में को चंद दिन बाकी हैं. लेकिन राजनीतिक पार्टी के नेता अभी भी एक दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं. बिहार से ही खबर हैं कि लोकतांत्रिक जनता दल के अध्यक्ष बिहार के दिग्गज नेता शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव आज कांग्रेस में शामिल हो गई हैं.

Bihar Elections 2020: LJD प्रमुख शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव ने थामा कांग्रेस का हाथ, बिहारीगंज विधानसभा सीट से लड़ सकती हैं चुनाव
सुभाषिनी राज राव कांग्रेस में शामिल (Photo Credits ANI)

Bihar Elections  2020: बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद पहले चरण के मतदान में को चंद दिन बाकी हैं. लेकिन राजनीतिक पार्टी के नेता अभी भी एक दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं. बिहार से ही खबर हैं कि लोकतांत्रिक जनता दल (Loktantrik Janata Dal) के अध्यक्ष बिहार के दिग्गज नेता शरद यादव (Sharad Yadav) की बेटी सुभाषिनी राज राव (Subhashini Raj Rao) आज कांग्रेस में शामिल हो गई हैं.

सुभाषिनी को लेकर कहा रहा है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें मधेपुरा के बिहारीगंज विधानसभा सीट (Bihariganj Assembly seat)से चुनाव मैदान में उतार सकती हैं. हालांकि पार्टी की तरफ से अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं. उन्होंने टिकट देने को लेकर कहा जा रहा है कि दिल्ली में आज शाम को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है जिसमें बिहार चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट भी फाइनल होगी. यह भी पढ़े: Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के रण में कांग्रेस की भी एंट्री, ‘क्रांति सम्मेलन’ के जरिए किया चुनावी संग्राम का शंखनाद

शरद यादव की बेटी सुभाषिनी कांग्रेस में शामिल:

बता दें कि बिहार में कांग्रेस पार्टी महागठबंधन का हिस्सा हैं. सीटों के बटवारे में आरजेडी को जहां 144 सीटें मिली हैं. वहीं कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं. आरजेडी अपने खाते से सीपीएम को 4, सीपीआई 6 और माले 19 सीटें दी हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2020 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).