देश

Rajasthan Election Date Changed: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख बदली गई, अब 23 नवंबर की जगह 25 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख लोगों की मांग के बाद चुनाव आयोग ने बदल दी है. अब यहां 23 नवंबर की जगह 25 नवंबर को चुनाव होंगे और नतीजे 3 दिसंबर को ही आएंगे

Rajasthan Election Date Changed: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख बदली गई, अब 23  नवंबर की जगह 25 नवंबर को डाले जाएंगे वोट
EC Building

Rajasthan Election Date  2023 Changed: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख लोगों की मांग के बाद चुनाव आयोग ने बदल दी है. अब यहां 23 नवंबर की जगह 25 नवंबर को चुनाव होंगे और नतीजे 3 दिसंबर को ही आएंगे. दरअसल राजनीतिक पार्टी के साथ सामाजिक संगठन के लोगों ने मांग किया कि इस दिन राजस्थान में देव उठनी ग्यारस है. यह राजस्थान में शादी समारोह के लिए बड़ा सावा होता है. इस सावे पर राजस्थान में हजारों की संख्या में शादियां होती है. बड़ी संख्या में लोगों को एक शहर और गांव से दूसरे शहर तथा गांवों में आना जाना होता है. लिहाजा चुनाव की इस तारीख को बदले जाने की काफी मांग हो रही थी. जिसे मानते हुए चुनाव आयोग ने तारीख चेंज किया.

बता दें कि चुनाव योग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छतीसगढ़, मिजोरम के साथ ही राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा की थी. चुनाव आयोग ने राजस्थान में 23 नंवबर को एक ही चरण में मतदान कराने को लेकर फैसला किया था. लेकिन अब तारीख बदलने जाने पर इस राज्य में 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे तीन दिसम्बर को घोषित होंगे. नतीजे घोषित करने को लाकर चुनाव आयोग की तरफ से तारीख में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2023 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).