देश

अगस्ता वेस्टलैंड मामला: राजीव सक्सेना सरकारी गवाह बनने पहुंचे अदालत

दुबई के व्यापारी राजीव सक्सेना (Rajeev Saxena) ने बुधवार को अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा मामले में दिल्ली की एक अदालत में सरकारी गवाह बनने के लिए आवेदन दायर किया.

अगस्ता वेस्टलैंड मामला: राजीव सक्सेना सरकारी गवाह बनने पहुंचे अदालत
राजीव सक्सेना (Photo Credit- PTI)

नई दिल्ली:  दुबई के व्यापारी राजीव सक्सेना (Rajeev Saxena) ने बुधवार को अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा मामले में दिल्ली की एक अदालत में सरकारी गवाह बनने के लिए आवेदन दायर किया. विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) से सक्सेना की याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है और इसकी सुनवाई गुरुवार के लिए सूचीबद्ध कर दी.

सक्सेना ने अपने आवेदन में अदालत से कहा है कि उन्होंने जांच में सहयोग किया है और उनके पास जो भी जानकारी थी, उसका उन्होंने खुलासा किया है.उन्होंने कहा कि अगर उन्हें क्षमा किया गया तो वह मामले का पूरा खुलासा करेंगे.

सक्सेना ने अदालत से यह भी कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से आवेदन किया है. सक्सेना को सोमवार को जमानत दी गई थी. ईडी ने चिकित्सा आधार पर सक्सेना की जमानत का विरोध नहीं किया था. सक्सेना ने अदालत से कहा कि वह अन्य बीमारियों के साथ पैर में भारीपन व सुन्न होने व पीठ दर्द से पीड़ित हैं.

यह भी पढ़ें: ब्लैक मनी स्कैम में गौतम खेतान 20 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में, न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष अपनी जमानत अर्जी पेश

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सुरक्षा एजेंसियों ने सक्सेना को उनके दुबई आवास से 30 जनवरी को गिरफ्तार किया था और भारत को प्रत्यर्पित कर दिया था.

ईडी के अनुसार, वकील गौतम खेतान के साथ मिलीभगत में सक्सेना ने कई राजनेताओं, नौकरशाहों व भारतीय वायुसेना के अधिकारियों को भुगतान करने के लिए धनशोधन के लिए दुनिया भर में एक कॉर्पोरेट स्ट्रक्चर प्रदान किया. सक्सेना ने ऐसा अगस्तावेस्टलैंड के पक्ष में 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति के अनुबंध को प्रभावित करने के लिए किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2019 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).