Bihar Politics: बिहार में चुनावी रैली के दौरान RJD नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी चीफ मुकेश सहनी हेलीकॉप्टर में संतरा खाते दिखे. तेजस्वी ने सोशल साइट X पर इसका वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर तंज भी कसा है. उन्होंने कहा कि आज हेलीकॉप्टर में नारंगी पार्टी हुई. ऑरेंज के रंग से तो बीजेपी वाले नहीं ना चिढ़ेंगे. दरअसल, इसके पहले दोनों ने हेलीकॉप्टर में मछली खाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई थी. बीजेपी के नेताओं ने कहा था कि नवरात्रि के दौरान मछली खा कर दोनों सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं. हालांकि इसपर दोनों नेताओं ने अपनी सफाई भी दी थी.
हेलीकॉप्टर में मछली के बाद संतरा पार्टी
हैलो फ्रैंड्स,
आज हेलीकॉप्टर में नारंगी पार्टी हुई।
Orange के रंग से तो वो नहीं ना चिढ़ेंगे? #TejashwiYadav #Trending #Viral pic.twitter.com/FlhuyMhM6f
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 10, 2024













QuickLY