Haryana polls: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, सूची में 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इसमें रीता बामनिया को सधौरा, कृष्ण बजाज को थानेसर, हवा सिंह को इंद्री, मुख्तियार सिंह बाजीगर को रतिया, भूपेन्द्र बेनीवाल को आदमपुर, प्रो. छतर पाल सिंह को बरवाला, जवाहर लाल को बावल, प्रवेश मेहता को फरीदाबाद और आभाष चंदेला को तिगांव से प्रत्याशी बनाया गया है.

(Photo Credits FB)

Haryana polls: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इसमें रीता बामनिया को सधौरा, कृष्ण बजाज को थानेसर, हवा सिंह को इंद्री, मुख्तियार सिंह बाजीगर को रतिया, भूपेन्द्र बेनीवाल को आदमपुर, प्रो. छतर पाल सिंह को बरवाला, जवाहर लाल को बावल, प्रवेश मेहता को फरीदाबाद और आभाष चंदेला को तिगांव से प्रत्याशी बनाया गया है. दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच बातचीत विफल हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आप को सिर्फ 3 सीटें देने को तैयार थी.

अब इस बारे में आप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सोमवार को कहा था कि अगर शाम तक आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर कोई सूचना नहीं मिलती है, तो पार्टी 90 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी करने को तैयार है.

ये भी पढें: Haryana Assembly Elections 2024: ‘हरियाणा में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP’, कांग्रेस से बातचीत विफल होने पर बोली आम आदमी पार्टी (Watch Video)

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

उन्होंने आगे कहा कि हमने ईमानदारी से गठबंधन का इंतजार किया, क्योंकि हमारा संगठन चाहता था कि हम मजबूती से चुनाव लड़ें. हमने अपना धैर्य दिखाया और उसके बाद अपनी सूची जारी की. बहुत जल्द शाम तक दूसरी सूची भी सामने आ जाएगी. हालांकि, हम अभी भी राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया  गठबंधन के भागीदार हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड