देश

पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 31 दिसंबर को गुजरात के राजकोट में AIIMS की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 दिसंबर को गुजरात के राजकोट में एम्स की आधारशिला रखेंगे.लगभग 1,195 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के 2022 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है

पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए  31 दिसंबर को  गुजरात के राजकोट में AIIMS की रखेंगे आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 दिसंबर को गुजरात के राजकोट में एम्स की आधारशिला रखेंगे.लगभग 1,195 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के 2022 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुबह 11 बजे आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान से पता चला है कि इस प्रोजेक्ट के लिए 201 एकड़ भूमि आवंटित की गई है.

बयान में कहा, "परियोजना अनुमानित 1,195 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी, और 2022 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। अस्पताल में 750 बेड होंगे, वहीं आयुष ब्लॉक में 30 बेड होगा. इसमें 125 एमबीबीएस का सीट होगा, जबकि 60 सीटें नर्सिग बेड के लिए बनेगा. यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने 351 किमी लंबी फ्रेट कॉरिडोर की शुरूआत की

गुजरात के राज्यपाल, गुजरात के मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे. पीएम मोदी 31 दिसंबर को गुजरात के राजकोट में एम्स  की रखेंगे आधारशिला

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2020 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).