पीएम मोदी ने बताया- आयुष्मान भारत योजना से देश के गरीबों को 7 हजार करोड़ रुपये का लाभ हुआ

पीएम मोदी ने अनिल नायक के परिवार को मल्टीकेयर अस्पताल के लिए बधाई भी दी, जिसमें अस्पताल में कैंसर देखभाल, हृदय, बाल चिकित्सा, सामान्य सर्जरी, विश्व स्तरीय सीटी एवं एमआरआई की आधुनिक सुविधाएं हैं. अस्पताल में कुल 400 बेड होंगे, जिनमें से फिलहाल 100 बेड प्राथमिक आधार पर शुरू किए जाएंगे.

पीएम मोदी (Photo Credits PIB)

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) से देश के गरीबों को 7,000 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है. उन्होंने नवसारी में एमए नायक हेल्थकेयर कैंपस (MA Nayak Healthcare Campus) और निराली मल्टीस्पेशलिटी कैंसर अस्पताल (Nirali Multispecialty Cancer Hospital) का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही. अस्पताल एलएंडटी ग्रुप के चेयरमैन अनिल नायक (Anil Nayak) की पोती निराली की याद में बनाया गया है, जिनकी ढाई साल की उम्र में कैंसर से मौत हो गई थी. UP: जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव पर सीएम योगी सख्त- दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश, पुलिस मुख्यालयों में पहुंचे वरिष्ठ अफसर

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, "तीन साल पहले, मुझे यहां एक कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखने का अवसर मिला था. आज इसका उद्घाटन किया जा रहा है. यह निराली को एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि है, जिसे हमने समय से बहुत पहले खो दिया. अस्पताल निराली के परिवार के ²ढ़ संकल्प को दर्शाता है कि किसी को भी इस तरह के आघात का सामना नहीं करना चाहिए. नवसारी और आसपास के जिलों के लोगों को आपातकालीन उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी."

पीएम ने कहा कि गरीबों को सशक्त बनाने के लिए, स्वास्थ्य देखभाल को सुलभ बनाना आवश्यक था. उन्होंने कहा, "हम पिछले आठ वर्षों से स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए एक समग्र ²ष्टिकोण के साथ काम कर रहे हैं. हमने अच्छे पोषण, स्वच्छ जीवन शैली, निवारक स्वास्थ्य से संबंधित व्यवहार संबंधी मुद्दों पर जोर दिया है और यह सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है."

मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी सरकार गरीब और मध्यम वर्ग को इलाज के खर्च से बचाने का प्रयास करती है. यह प्रयास आज महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को दर्शाता है. स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार जारी है. नीति आयोग की तीसरी सतत लक्ष्य सूची में गुजरात पहले स्थान पर है.

उन्होंने कहा, "जब मैं मुख्यमंत्री था, हमने 'मुख्यमंत्री अमृतम योजना' शुरू की, जिसके द्वारा गरीब परिवारों को 2 लाख रुपये की सहायता मिलती है. गुजरात के 40 लाख से अधिक गरीब रोगी लाभान्वित हुए हैं. हमने 'अमृतम योजना' की तर्ज पर आयुष्मान भारत की शुरूआत की. इसने आदिवासियों, दलितों, वंचितों के साथ-साथ महिलाओं को भी मदद पहुंचाई है."

उन्होंने कहा, "पिछले 20 वर्षों में, गुजरात स्वास्थ्य केंद्रों ने कई नए मील के पत्थर हासिल किए हैं. हर स्तर पर काम हुआ है. चिरंजीवी योजना से शहरों में 600 दीन दयाल औषधालय स्थापित किए गए हैं और 14 लाख गरीब महिलाएं लाभान्वित हुई हैं."

राज्य की परोपकारी परंपरा और जनभागीदारी पर पीएम ने कहा कि जैसे-जैसे क्षमता बढ़ेगी, गुजरात का सेवा मूल्य भी बढ़ेगा. उन्होंने कहा, "हम भारत के आधुनिकीकरण की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं. लोगों की भागीदारी जितनी अधिक होगी, देश की क्षमता उतनी ही तेजी से बढ़ेगी और बेहतर परिणाम सामने आएंगे."

पीएम मोदी ने अनिल नायक के परिवार को मल्टीकेयर अस्पताल के लिए बधाई भी दी, जिसमें अस्पताल में कैंसर देखभाल, हृदय, बाल चिकित्सा, सामान्य सर्जरी, विश्व स्तरीय सीटी एवं एमआरआई की आधुनिक सुविधाएं हैं. अस्पताल में कुल 400 बेड होंगे, जिनमें से फिलहाल 100 बेड प्राथमिक आधार पर शुरू किए जाएंगे.

इससे पहले प्रधानमंत्री ने यहां 542 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का 'भूमिपूजन' किया.

Share Now

संबंधित खबरें

Ladki Bahin Yojana Big Update: महाराष्ट्र की लाडकी बहनों के लिए खुशखबरी, जनवरी-फरवरी की दोनों किस्तों के 3000 रुपये एक साथ आने की संभावना

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\