Uttarakhand Tunnel Rescue Operation Successful: पीएम मोदी ने बचाए गए श्रमिकों से फोन पर की बातचीत, 12 नवंबर से सिल्कयारा सुरंग में थे फंसे (See Pics)
उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में 12 नवंबर से फंसे 41 मजदूरों को आज कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया है. सकुशल बाहर आने पर उनके चेहरे पर ख़ुशी देखी गई. सुरंग से बचाए गए श्रमिकों से पीएम मोदी ने फोन कर उनका हाल जाना.
- Read in
- हिंदी
Uttarakhand Tunnel Rescue Operation Successful: उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में 12 नवंबर से फंसे 41 मजदूरों को आज कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया है. सकुशल बाहर आने पर उनके चेहरे पर ख़ुशी देखी गई. सुरंग से बचाए गए श्रमिकों से पीएम मोदी ने फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की जानकारी ली और इनका हौसला भी बढ़ाया. इससे पहले प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर श्रमिकों को सुरंग से निकाले जाने के बाद उनके लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली.
वहीं इससे पहले पीएम मोदी ने रेस्क्यू किये गए इन मजदूरों को लेकर ट्वीट किया. लिखा, उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है. टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है. मैं आप सभी की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.
Tweet:
Prime Minister Narendra Modi had a telephonic conversation with the workers who have been successfully rescued from the Silkyara tunnel.
— ANI (@ANI) November 28, 2023
Tweet:
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने सिलक्यारा टनल से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किए गए श्रमिकों से फ़ोन पर बात कर उनका कुशलक्षेम जाना।#UttarakhandTunnelRescue pic.twitter.com/fxPqwq9L70
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2023 11:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

