देश

PM मोदी ने टाला क्रोएशिया, नॉर्वे, नीदरलैंड्स दौरा, पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद फैसला

भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की, जिसमें 9 आतंकी ठिकाने तबाह हो गए. इसके बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए पीएम मोदी ने क्रोएशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड्स की अपनी आगामी यात्रा को स्थगित कर दिया. यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए लिया गया.

PM मोदी ने टाला क्रोएशिया, नॉर्वे, नीदरलैंड्स दौरा, पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद फैसला
(Photo Credits ANI)

नई दिल्ली: पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा जवाब देते हुए पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर बड़ी कार्रवाई की है. भारतीय सेना ने आतंकियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तेजी से बढ़ा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विदेशी दौरा टला

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना प्रस्तावित विदेशी दौरा स्थगित कर दिया है. पीएम मोदी अगले सप्ताह क्रोएशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड्स की यात्रा पर जाने वाले थे, लेकिन अब यह दौरा अगले आदेश तक टाल दिया गया है.

एयर स्ट्राइक की पुष्टि करते हुए रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी और इसमें जैश-ए-मोहम्मद समेत कई आतंकी संगठनों को भारी नुकसान हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).