PM Modi On Gaza Hospital Deaths: गाजा अस्पताल में हुई मौतों पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया, कहा- 'स्तब्ध हूं, इसमें शामिल लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह गाजा के एक अस्पताल में हुए विस्फोट से "गहरे सदमे" में हैं और उन्होंने एक्स पर लिखा, "गाजा के अल अहली अस्पताल में लोगों की दुखद क्षति से गहरा सदमा लगा.
PM Modi On Gaza Hospital Deaths: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह गाजा के एक अस्पताल में हुए विस्फोट से "गहरे सदमे" में हैं और उन्होंने एक्स पर लिखा, "गाजा के अल अहली अस्पताल में लोगों की दुखद क्षति से गहरा सदमा लगा. पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना". प्रधान मंत्री ने कहा,"संघर्ष में नागरिकों की हताहत होना गंभीर और निरंतर चिंता का विषय है. इसमें शामिल लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए."
बता दें की मंगलवार को गाजा शहर के अल-अहली अस्पताल में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 500 लोग मारे गए हैं. हमास ने दावा किया कि यह विस्फोट इजरायली सेना के हवाई हमले का नतीजा है. हालाँकि, इज़राइल रक्षा बल ने कहा कि उनका इस घटना से कोई संबंध नहीं है और कहा कि विस्फोट फिलिस्तीनी सशस्त्र समूह, इस्लामिक जिहाद द्वारा मिसाइल मिसफायर के कारण हुआ है. वहीं कई देशों के प्रमुखों और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया.
देखें ट्वीट:
Deeply shocked at the tragic loss of lives at the Al Ahli Hospital in Gaza. Our heartfelt condolences to the families of the victims, and prayers for speedy recovery of those injured.
Civilian casualties in the ongoing conflict are a matter of serious and continuing concern.…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2023 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

