PM Modi Met Xi Jinping: पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच मीटिंग खत्म; प्रधानमंत्री बोले 'सीमा पर शांति हमारी प्राथमिकता'

रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच महत्वपूर्ण बातचीत हुई. करीब एक घंटे चली इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने सीमा पर शांति बनाए रखने और आपसी संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की.

PM Modi Met Xi Jinping: रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच महत्वपूर्ण बातचीत हुई. करीब एक घंटे चली इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने सीमा पर शांति बनाए रखने और आपसी संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की. यह मुलाकात इसलिए भी खास थी क्योंकि पांच साल बाद दोनों नेताओं की औपचारिक बैठक हुई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत के बाद स्पष्ट किया कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर सहमति महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, "सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता हमारे कूटनीतिक संबंधों की नींव होनी चाहिए."

पीएम मोदी ने X पर किए एक पोस्ट में लिखा, "कजान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. भारत-चीन संबंध हमारे देशों के लोगों के लिए तथा क्षेत्रीय और वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण हैं. परस्पर विश्वास, परस्पर सम्मान और परस्पर संवेदनशीलता द्विपक्षीय संबंधों का मार्गदर्शन करेंगे."

PM मोदी का पोस्ट

भारत-चीन संबंधों का महत्व

बैठक के दौरान पीएम मोदी ने भारत-चीन संबंधों की वैश्विक महत्वता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध न केवल भारतीय और चीनी नागरिकों के लिए, बल्कि वैश्विक शांति, स्थिरता और विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं. भारत और चीन एशिया के सबसे बड़े और प्रभावशाली देश हैं, और उनके संबंधों का असर पूरे विश्व पर पड़ता है.

सीमा विवाद पर सहमति

मोदी और जिनपिंग ने सीमा विवाद के समाधान के लिए आगे की दिशा तय की. दोनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि सीमा से जुड़े मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किए जाएंगे. इन प्रतिनिधियों का काम सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना और सीमा विवाद का उचित और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान निकालना होगा. जल्द ही इन मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट