PM-SURAJ Portal: पीएम मोदी ने लॉन्च किया 'पीएम सूरज' पोर्टल, पात्र लोगों को अब आसानी से मिलेगा लोन- VIDEO
Pm Modi | Credit- ANI

PM-SURAJ Portal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम-सूरज पोर्टल लॉन्च किया. इसके साथ ही वंचित वर्गों के 1 लाख उद्यमियों को ऋण सहायता भी दी. बता दें कि पीएम सूरज पोर्टल एक राष्ट्रीय पोर्टल है. इसके जरिए ऋण सहायता स्वीकृत की जाएगी. इससे पात्र लोगों को बैंक का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा. वह आसानी से लोन ले पाएंगे. इसमें 15 लाख रुपये तक के बिजनेस लोन के लिए आवेदन किया जा सकेगा.