Bharat Tex 2024: पीएम मोदी ने 'भारत टेक्स 2024' का किया उद्घाटन, कहा- कार्यक्रम में 100 देशों के खरीददार ले रहे हिस्सा- VIDEO
पीएम मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत टेक्स 2024' का उद्घाटन किया. यह कार्यक्रम 26 फरवरी से 29 फरवरी तक चलेगा. इसमें 100 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं. इसमें फाइबर, फैब्रिक और फैशन पर फोकस किया गया है.
Bharat Tex 2024: पीएम मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत टेक्स 2024' का उद्घाटन किया. यह कार्यक्रम 26 फरवरी से 29 फरवरी तक चलेगा. इसमें 100 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं. इसमें फाइबर, फैब्रिक और फैशन पर फोकस किया गया है. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हु्ए पीएम मोदी ने कहा कि आज का यह आयोजन अपने आप में बहुत खास है. यह एक साथ भारत के 2 बड़े प्रदर्शन केंद्र भारत मंडपम और यशोभूमि में हो रहा है. आज 3000 से ज्यादा प्रदर्शक और करीब 100 देशों के खरीददार एक साथ इस आयोजन से जुड़े हैं.
देखें VIDEO:
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज का यह आयोजन अपने आप में बहुत खास है क्योंकि यह एक साथ भारत के दो बड़े प्रदर्शन केंद्र भारत मंडपम और यशोभूमि में हो रहा है। आज 3000 से ज्यादा प्रदर्शक, करीब 100 देशों के खरीददार एक साथ इस आयोजन से जुड़े हैं..." https://t.co/ZgJZJ6jBaF pic.twitter.com/iEGMwYiJ6d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2024 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

