PM Modi in Kashi: वाराणसी में पीएम मोदी अचानक पहुंचे स्टेडियम, किया निरीक्षण
लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभालने के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर काशी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात वाराणसी के सिगरा में निर्माणाधीन स्टेडियम व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का औचक दौरा किया और वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया.
वाराणसी, 18 जून : लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभालने के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर काशी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात वाराणसी के सिगरा में निर्माणाधीन स्टेडियम व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का औचक दौरा किया और वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया.
इसके पहले प्रधानमंत्री ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की. उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना किया और विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर आरती में शामिल हुए. यह भी पढ़ें : दर्शक बढ़ाने को सलमान और बिश्नोई पर गिरफ्तार व्यक्ति ने बनाया वीडियो: पुलिस
प्रधानमंत्री मोदी रात में अचानक यहां सिगरा में बनाए जा रहे स्टेडियम व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दौरा करने पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने वहां किए जा रहे कामों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. इस मौके पर उनके साथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे.
गौरतलब है कि पूर्वांचल की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को सिगरा स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स की सौगात दी है. इसके निर्माण से यहां के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने व प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. इससे प्रदेश में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2024 07:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

