PM Modi UAE Visit: पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर यूएई के लिए रवाना, पिछले 8 महीनों में तीसरी यात्रा (Watch Video)
(Photo Credits PM Modi)

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय  संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर पर हैं. अपने यूएई के दौरे को लेकर प्रधानमंत्री आज दिल्ली से यूएई के लिए रवाना हुए.  प्रधानमंत्री का 2015 के बाद से यूएई की यह सातवीं और पिछले आठ महीनों में तीसरी यात्रा है.यूएई  पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को आयोजित जिस ‘अहलान मोदी’ सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं.  हालांकि  उसका समय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खराब मौसम के कारण प्रोग्राम छोटा कर दिया गया है.

कल यूएई  में मंदिर का करेंगे द्घाटन:

दरअसल अरब में ‘अहलान मोदी’ का मतलब ‘हैलो मोदी’ है.  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार से यूएई की दो दिवसीय अपने यात्रा के दौरान अबू धाबी में निर्मित भव्य बीएपीएस मंदिर का 14 फरवरी को उद्घाटन  भी करेंगे.

Video: