Arunachal-Sikkim Election Result: अरूणाचल प्रदेश और सिक्किम के चुनाव परिणाम पर BJP कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें क्या कहा
PM Modi | Credit- ANI

Arunachal-Sikkim Election Result: अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज परिणाम घोषित कर दिए गए. अरुणाचल प्रदेश में 40 से ज्यादा सीटों पर बीजेपी की जीत हुई है. वहीं कुछ सीटों पर अभी भी काउंटिंग जारी है. हालांकि बीजेपी को सिक्किम में सफ़लता नहीं मिल सकी है. बीजेपी को हार की मुहे देखना पड़ा है. अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम दोनों राज्यों के आये चुनाव परिणाम पर पीएम मोदी ने उनके कड़ी मेहतन के लिए बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है.

सिक्किम में एसकेएम को 32 में 31 सीटों पर जीत:

सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना समाप्त हो गई. मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 32 विधानसभा सीटों में से 31 सीटें जीतीं. सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को 1 सीट मिली.

पीएम मोदी का ट्वीट:

पीएम मोदी का ट्वीट: