PM Modi Bihar Roadshow: पीएम मोदी के रोड शो को लेकर तेज प्रताप यादव ने साधा निशान, जानें क्या कहा- VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे हैं. आज शाम को प्रधानमंत्री पटना में एक रोड शो करेंगे. प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को लेकर आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने हमला बोला है. तेज प्रताप यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के बिहार आने से कुछ होने वाला नहीं है

तेज प्रताप यादव - ANI

PM Modi Bihar Roadshow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे हैं. आज शाम को प्रधानमंत्री पटना में एक रोड शो करेंगे. प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को लेकर आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने हमला बोला है. तेज प्रताप यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के बिहार आने से कुछ होने वाला नहीं है. बिहार लालू यादव का है. वहीं आगे तेज प्रताप यादव ने कहा कि 'पीएम मोदी हिंदू-मुसलमानों के बीच सिर्फ दरार पैदा करने के लिए यहां आ रहे हैं. उनका एक ही मकसद है देश को दो हिस्सों में बांटना...ये सपना कभी पूरा नहीं होगा''

वहीं पीएम मोदी के रोड शो को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनके रोड का कोई असर नहीं होए वाला है. वहीं तेज प्रताप यादव से बीजेपी के 400 पार' नारे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कुछ होने वाला नहीं है.  मैं भविष्यवाणी कर रहा हूं कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी'' यह भी पढ़े: पीएम मोदी रोड शो करें या एयर शो, बिहार की जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा: तेजस्वी यादव

तेज प्रताप यादव ने पीएम मोदी पर साधा निशाना:

वहीं तेज प्रताप यादव से पहले उन्हें छोटे भाई और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रधानमंत्री पर हमला बोला. तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी रोड शो करें या एयर शो, बिहार की जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है/

तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी 8 से 9 बार बिहार आ गए हैं. लेकिन, वो बताएं कि बिहार के अगले पांच साल को लेकर उनका क्या विजन है? वो बिहार को लेकर कैसे आगे बढ़ेंगे। बिहार ने 40 में से 39 सांसद पीएम मोदी को दिए, बीते इन दस सालों में क्या हुआ?

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट