देश

पीएम मोदी रोड शो करें या एयर शो, बिहार की जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा: तेजस्वी यादव

बिहार की राजधानी पटना में पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी रोड शो करें या एयर शो, बिहार की जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.

पीएम मोदी रोड शो करें या एयर शो, बिहार की जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा: तेजस्वी यादव
Tejashwi Yadav Credit- ANI

पटना, 12 मई : बिहार की राजधानी पटना में पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी रोड शो करें या एयर शो, बिहार की जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी 8 से 9 बार बिहार आ गए हैं. लेकिन, वो बताएं कि बिहार के अगले पांच साल को लेकर उनका क्या विजन है? वो बिहार को लेकर कैसे आगे बढ़ेंगे. बिहार ने 40 में से 39 सांसद पीएम मोदी को दिए, बीते इन दस सालों में क्या हुआ? यह भी पढ़ें : Bihar: बिहार में प्रचार के लिए पीएम,मंत्री ,सीएम सभी आ रहे है, बीजेपी के लोग डरे हुए है, क्योंकि अकेला तेजस्वी उनपर भारी पड़ रहा है -तेजस्वी यादव-Video

उन्होंने आगे कहा कि नौकरी के एजेंडे ने प्रधानमंत्री मोदी को सड़क पर ला दिया है. उनके पास 34 साल के नौजवान के सवालों का जवाब नहीं है. वह बताएं कि बीते दस सालों में कौन सा कारखाना लगा, कितना निवेश आया, महंगाई क्यों नहीं खत्म हुई, बिहार से पलायन क्यों नहीं रुका. उनके पास इसको लेकर क्या मास्टर प्लान है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).