पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, शुक्रवार को इतने बढ़े दाम
पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे और डीजल की कीमोतों में 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 81.28 रु/ली और डीजल 73.30 रु/ली पर पहुंच गया है. वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 88.67 रु/ली और डीजल 77.82 रु/ली पर पहुंच गया है.
नई दिल्ली: लगातार हो रहे विरोध के बीच शुक्रवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई. पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे और डीजल की कीमोतों में 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 81.28 रु/ली और डीजल 73.30 रु/ली पर पहुंच गया है. वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 88.67 रु/ली और डीजल 77.82 रु/ली पर पहुंच गया है.
महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल के दाम देश के अन्य राज्यों के अपेक्षा अधिक है. महाराष्ट्र के परभाणी में पेट्रोल 90.45 रु/ली और डीजल 78.34 रु/ली की दर से बिक रहा है.
Petrol at Rs 81.28/litre (increase by Rs 0.28/litre) and diesel at Rs 73.30/litre (increase by Rs 0.22/litre) in Delhi. Petrol at Rs 88.67/litre (increase by Rs 0.28/litre) and diesel at Rs 77.82/litre (increase by Rs 0.24/litre) in Mumbai. pic.twitter.com/HSZE6uIHx5
— ANI (@ANI) September 14, 2018
Petrol and diesel prices in Mumbai are Rs 88.67/litre and Rs 77.82/litre respectively, locals say, "Don't know what the government is doing? It should reduce fuel prices. Achhe din kab aayenge?" pic.twitter.com/zCSIVQdxCF
— ANI (@ANI) September 14, 2018
दिल्ली और मुंबई के साथ अन्य दूसरे मेट्रो शहरों कोलकता और चेन्नई में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. कोलकाता में शक्रवार को पेट्रोल की कीमत 82 रुपये 87 पैसे प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84 रूपये 19 पैसे प्रति लीटर है. यह भी पढ़ें- पेट्रोल और डीजल के दामों पर बीजेपी सांसद ने अपनी ही सरकार को घेरा, कहा- दामों को इतना न बढाएं कि जनता विद्रोह पर उतर आए
देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुरुग्राम में 81 रूपये 60 पैसे प्रति लीटर, चंडीगढ़ में 77 रूपये 99 पैसे प्रति लीटर, हैदराबाद में 85 रूपये 88 पैसे प्रति लीटर, जयपुर में 81 रूपये 48 पैसे प्रति लीटर और पटना में 87 रूपये 19 पैसे प्रति लीटर है.
शनिवार को पीएम मोदी करेंगे बैठक
पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये की घटती कीमत को लेकर सरकार जल्द ही कुछ निर्णय लेने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अर्थव्यवस्था पर बैठक बुलाई है. इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली भी शामिल होंगे और भी कुछ कैबिनेट मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें- पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम और कमजोर होते रुपये से बिगड़ेगा आपके घर का बजट, ये चीजें हो सकती हैं महंगी
बता दें कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पे विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रहा है. विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर टैक्स कम करे और इसे जीएसटी के दायरे में लाए.
केंद्र सरकार के अनुसार भारतीय बाजार में डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी आने के कारण है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2018 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

