लगातार पांचवें दिन बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल के दाम में भी वृद्धि, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट
पेट्रोल के दाम में वृद्धि का सिलसिला मंगलवार को लगातार पांचवें दिन जारी रहा, इसके साथ ही एक दिन के विराम के बाद डीजल की कीमतों में भी वृद्धि हो गई.
नई दिल्ली: पेट्रोल के दाम में वृद्धि का सिलसिला मंगलवार को लगातार पांचवें दिन जारी रहा, इसके साथ ही एक दिन के विराम के बाद डीजल की कीमतों में भी वृद्धि हो गई. तेल विपणन कंपनियों ने फिर दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में नौ पैसे प्रति लीटर, जबकि चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है, जबकि डीजल के दाम में चारों महानगरों में पांच पैसे की वृद्धि हुई है.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.86 रुपये, 73.92 रुपये, 77.47 रुपये और 74.69 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। हालांकि डीजल के दाम चारों महानगरों में क्रमश: 66.69 रुपये, 68.45 रुपये, 69.88 रुपये और 70.50 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
संबंधित खबरें
Crude Oil Prices Hike: मिडल ईस्ट में तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा, $100 के पार पहुंचा भाव; क्या भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?
Petrol Price Today, March 8, 2026: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच फिलहाल पेट्रोल के दाम स्थिर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर के ताजा रेट
Petrol-Diesel Price Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या हैं आज पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट? यहां करें चेक
Pakistan Petrol-Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट युद्ध का असर, पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 55 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स
\