देश

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, कच्चे तेल में आई उछाल

पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में मंगलवार को स्थिरता बनी रही. पेट्राल के भाव में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ...

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, कच्चे तेल में आई उछाल
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

नई दिल्ली:  पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में मंगलवार को स्थिरता बनी रही. पेट्राल के भाव में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि डीजल के दाम में एक दिन की गिरावट के बाद फिर स्थिरता दर्ज की गई. उधर, कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी देखी जा रही है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के भाव में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई और डब्ल्यूटीआई के कारोबार में लगातार गिरावट के बाद तेजी लौटी है.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 72.86 रुपये, 74.93 रुपये, 78.48 रुपये और 75.67 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए. डीजल के दाम भी चारों महानगरों में यथावत क्रमश: 66.49 रुपये, 68.28 रुपये, 69.64 रुपये और 70.26 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए.

यह भी पढ़ें: Today’s Petrol-Diesel Price: पेट्रोल के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े, डीजल के भाव स्थिर

भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर कच्चे तेल का अप्रैल का एक्सपायरी सौदा अपरान्ह 15.38 बजे पिछले सत्र के मुकाबले 21 रुपये यानी 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 4,116 रुपये प्रति बैरल पर बना हुआ था. इससे पहले अप्रैल एक्सपायरी कच्चा तेल अनुबंध एमसीएक्स पर 4,100 रुपये पर खुला और इस सौदे में 4,089 रुपये से लेकर 4,117 रुपये प्रति बैरल के बीच कारोबार हुआ.

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर जून डिलीवरी ब्रेंट क्रूड का अनुबंध पिछले सत्र के मुकाबले 0.90 फीसदी की तेजी के साथ 67.41 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था. अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का मई डिलीवरी अनुबंध पिछले सत्र के मुकाबले 1.31 फीसदी की तेजी के साथ 59.59 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2019 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).