Petrol-Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, मुंबई के बाद इन बड़े शहरों में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल

मुंबई में पेट्रोल 104.22 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया, और डीजल 96.16 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. मुंबई में तो पेट्रोल 100 के पार था ही लेकिन शनिवार को पटना में भी पेट्रोल की कीमत ने 100 का आंकड़ा पार लिया है.

Representational Image | (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. तेल कंपनियों ने आज (26 जून को) पेट्रोल-डीजल के दाम में जबरदस्त इजाफा किया है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में पेट्रोल 98.11 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. वहीं डीजल की कीमत 88.65 रुपये प्रति लीटर हो गई है. आज की वृद्धि के साथ, कई शहरों में पेट्रोल की कीमत के 100 के आंकड़े को पार कर गई है.

मुंबई में पेट्रोल 104.22 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया, और डीजल 96.16 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. मुंबई में तो पेट्रोल 100 के पार था ही लेकिन शनिवार को पटना में भी पेट्रोल की कीमत ने 100 का आंकड़ा पार लिया है.

पटना में पेट्रोल 100.13 रुपये और डीजल 94.00 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. वहीं भोपाल में पेट्रोल 106.35 रुपये और डीजल 97.37 रुपये प्रति लीटर हो गया है. केरल के तिरुवनंतपुरम ने भी पेट्रोल की कीमत ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. केरल की राजधानी में पेट्रोल 100.09 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

कोलकाता में पेट्रोल 97.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.50 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. चेनई में पेट्रोल की कीमत 99.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.23 रुपये प्रति लीटर है.

नई वृद्धि के साथ, पेट्रोल 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, लद्दाख, बिहार और केरल में 100 का आंकड़ा पार कर चुका है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कार्डिफ में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs England 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: कार्डिफ में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी