लगातार चौथे दिन डीजल के दाम में दिखी नरमी, पेट्रोल की कीमत स्थिर
डीजल (Diesel) के दाम में रविवार को लगातार चौथे दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा. हालांकि, पेट्रोल (Petrol) के दाम में एक दिन की वृद्धि के बाद फिर स्थिरता दर्ज की गई है....
नई दिल्ली: डीजल (Diesel) के दाम में रविवार को लगातार चौथे दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा. हालांकि, पेट्रोल (Petrol) के दाम में एक दिन की वृद्धि के बाद फिर स्थिरता दर्ज की गई है. तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम में आठ पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में नौ पैसे की कटौती की, लेकिन पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया.
देश की राजधानी दिल्ली में इन चार दिनों में डीजल 35 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, रविवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बिना किसी बदलाव के क्रमश: 72.86 रुपये, 74.93 रुपये, 78.48 रुपये और 75.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, कच्चे तेल में आई उछाल
जबकि डीजल के दाम चारों महानगरों में घटकर क्रमश: 66.14 रुपये, 67.92 रुपये, 69.27 रुपये और 69.88 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2019 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

