Petrol and Diesel Price 8th November: पेट्रोल और डीजल की कीमत में नौ से 10 पैसे प्रति लीटर की हुई वृद्धि, जानें रेट्स
पेट्रोल और डीजल के दाम में बीते पांच सप्ताह से ज्यादा दिनों के बाद शुक्रवार को फिर वृद्धि हुई. तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में नौ से 10 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है. दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 10 पैसे जबकि कोलकाता में नौ पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है.
पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) के दाम में बीते पांच सप्ताह से ज्यादा दिनों के बाद शुक्रवार को फिर वृद्धि हुई. तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में नौ से 10 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है. दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 10 पैसे जबकि कोलकाता में नौ पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. वहीं, डीजल की कीमत दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में नौ पैसे जबकि मुंबई में 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई है.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 72.70 रुपये, 75.41 रुपये, 78.38 रुपये और 75.55 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 65.84 रुपये, 68.25 रुपये, 69.06 रुपये और 69.59 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: Petrol and Diesel Price 6th November: पेट्रोल और डीजल की कीमत में आई स्थिरता, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम
इससे पहले एक अक्टूबर 2019 को पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि हुई थी जब पेट्रोल का दाम इन चारों महानगरों में क्रमश: 74.61 रुपये, 77.23 रुपये, 80.21 रुपये और 77.50 रुपये लीटर हो गया था और डीजल क्रमश: 67.49 रुपये, 69.85 रुपये, 70.76 रुपये और 71.30 रुपये लीटर हो गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2019 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

