Petrol and Diesel Price 1st November: पेट्रोल और डीजल की कीमत में आई नरमी, जानें क्या हैं आपके प्रमुख शहरों के दाम
पेट्रोल और डीजल के दाम में दो दिनों की स्थिरता के बाद शुक्रवार को फिर गिरावट दर्ज की गई. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली में छह पैसे, कोलकाता में दो पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में तीन पैसे प्रति लीटर की मामूली कटौती की है. बीते एक महीने में पेट्रोल और डीजल के दाम में 1.50 रुपये से ज्यादा की कमी आई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है.
Petrol and Diesel Price 1st October:- पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) के दाम में दो दिनों की स्थिरता के बाद शुक्रवार को फिर गिरावट दर्ज की गई. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली में छह पैसे, कोलकाता में दो पैसे जबकि मुंबई (Mumbai) और चेन्नई (Chennai) में तीन पैसे प्रति लीटर की मामूली कटौती की है. वहीं, डीजल दिल्ली में पांच पैसे, कोलकाता और मुंबई में दो पैसे जबकि चेन्नई में तीन पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है. इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.96 रुपये, 75.55 रुपये, 78.51 रुपये और 75.69 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 65.80 रुपये, 68.19 रुपये, 68.99 रुपये और 69.52 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. बीते एक महीने में पेट्रोल और डीजल के दाम में 1.50 रुपये से ज्यादा की कमी आई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है.
पिछले महीने एक अक्टूबर को दिल्ली, कोलकाता, मुबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.61 रुपये, 77.23 रुपये, 80.21 रुपये और 77.50 रुपये प्रति लीटर थे जबकि चारों महानगरों में डीजल का भाव क्रमश: 67.49 रुपये, 69.85 रुपये, 70.76 रुपये और 71.30 रुपये प्रति लीटर था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2019 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

