देश

Petrol and Diesel Price 13th November: पेट्रोल की महंगाई पर 5 दिन बाद लगा ब्रेक, डीजल के दाम भी स्थिर, जानें अपने शहरों के रेट्स

पेट्रोल के दाम में लगातार पांच दिनों से जारी वृद्धि पर बुधवार को ब्रेक लग गया और डीजल की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं हुआ. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भी नरमी बनी हुई थी. एक दिन पहले मंगलवार को तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे जबकि कोलकाता में नौ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की थी.

Petrol and Diesel Price 13th November: पेट्रोल की महंगाई पर 5 दिन बाद लगा ब्रेक, डीजल के दाम भी स्थिर, जानें अपने शहरों के रेट्स
फ्यूल (Photo Credit- Pixabay)

पेट्रोल (Petrol) के दाम में लगातार पांच दिनों से जारी वृद्धि पर बुधवार को ब्रेक लग गया और डीजल (Diesel) की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं हुआ. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भी नरमी बनी हुई थी. एक दिन पहले मंगलवार को तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे जबकि कोलकाता में नौ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की थी. हालांकि डीजल के दाम में छह पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बिना किसी बदलाव के क्रमश: 73.30 रुपये, 76.00 रुपये, 78.97 रुपये और 76.18 रुपये प्रति लीटर बने रहे. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी पूर्ववत क्रमश: 65.79 रुपये, 68.20 रुपये, 69.01 रुपये और 69.54 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें: Petrol and Diesel Price 11th November: पेट्रोल की कीमत में हुआ इजाफा, डीजल के दाम घटे, जानें क्या है आपके प्रमुख शहरों के रेट्स

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड के जनवरी डिलीवरी अनुबंध में बुधवार को 0.24 फीसदी की नरमी के साथ 61.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के दिसंबर अनुबंध 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 56.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2019 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).