देश

डोंबिवली इलाके में लाखों रुपये के मोबाइल फोन चुराने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, कई सामान किए गए जब्त

जिले के डोंबिवली इलाके में एक दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल फोन और सामान चुराने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के घर से 125 मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया जिसकी कीमत करीब 16.97 लाख रुपये है.

डोंबिवली इलाके में लाखों रुपये के मोबाइल फोन चुराने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, कई सामान किए गए जब्त
गिरफ्तार/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

ठाणे: जिले के डोंबिवली (Dombivli) इलाके में एक दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल फोन और सामान चुराने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. कल्याण क्राइम यूनिट III (Kalyan Crime Unit 3) के वरिष्ठ निरीक्षक संजू जॉन ने बताया कि गुरुवार को मिली एक सूचना के आधार पर मोहम्मद नूर हुसैन इस्मान शेख को ठाणे जिले में कलवा क्षेत्र की मफतलाल कॉलोनी में उसके घर से गिरफ्तार किया गया .

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के घर से 125 मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया जिसकी कीमत करीब 16.97 लाख रुपये है. अधिकारी के अनुसार, शेख ने 25 सितंबर को डोंबिवली में एक मोबाइल स्टोर में कथित तौर पर सेंध लगाई और 17 लाख रुपये से अधिक मूल्य के फोन और अन्य सामान चुरा लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2019 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).