देश

Mumbai Rain: मुंबई, आसपास के इलाकों में भारी बारिश से लोग परेशान, IMD ने कोंकण के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मुंबई और आसपास के इलाकों में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है लगातार बारिश होने की वजह से निचले इलाकों में जलजमाव हो गया और कहीं-कहीं सड़कों पर भी पानी भरा है

Mumbai Rain: मुंबई, आसपास के इलाकों में भारी बारिश से लोग परेशान, IMD ने कोंकण के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया
Representative Image | Photo: PTI

मुंबई, 19 जुलाई: मुंबई और आसपास के इलाकों में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है लगातार बारिश होने की वजह से निचले इलाकों में जलजमाव हो गया और कहीं-कहीं सड़कों पर भी पानी भरा है बारिश और जलभराव के चलते कई परिवारों को दूसरी जगह पर शिफ्ट होना पड़ा है हालांकि, आईएमडी ने बुधवार को अगले चार दिनों के लिए तटीय कोंकण के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, "कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 20-22 जुलाई के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा (115.6 मिमी-204.4 मिमी) होने की संभावना है. यह भी पढ़े: Delhi-Mumbai Monsoon Rain: 62 साल बाद आया ऐसा मॉनसून, दिल्ली-मुंबई में एक साथ हुई झमाझम बारिश

आईएमडी-पुणे प्रमुख केएस होसालिकर के अनुसार, मुंबई और पड़ोसी जिले ठाणे, रायगढ़ और पालघर में रातभर भारी बारिश हुई है इसी बीच आईएमडी ने बुधवार को तटीय रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, उत्तरी विदर्भ, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों और अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की भारी बारिश की भविष्यवाणी की है मुंबई के कुछ निचले इलाकों में एक से दो फीट तक जलभराव हो गया है जिससे बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम हो गया और लोगों को घुटनों तक गहरे पानी में घुसकर अपनी मंजिल तक जाना पड़ा.

नवी मुंबई में भी भारी बारिश हुई है, जिस कारण ट्रैफिक प्रभावित हुआ इसके अलावा विभिन्न इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा ठाणे के बदलापुर और अंबरनाथ कस्बों में, सोनीवली और हेंड्रेपाड़ा के लगभग 200 परिवारों को नावों में सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि उनके घरों में पानी घुस गया था बुधवार को पटरियों पर पानी भरने के कारण बदलापुर-अंबरनाथ खंड पर ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गईं एनडीआरएफ ने पालघर और रायगढ़ जिलों में एक-एक टीम तैनात की है यहां पर कई स्थानीय नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और पानी उनके आसपास के कस्बों और गांवों में घुस गया है.

पालघर जिला प्रशासन ने पिकनिक मनाने वालों को पहाड़ियों में नदियों और झरनों पर नहीं जाने की चेतावनी जारी की है यहां पर पिछले एक सप्ताह में अलग-अलग घटनाओं में अब तक लगभग 8 से 9 लोगों की जान जा चुकी है लगातार बारिश जारी रहने के कारण संबंधित जिला अधिकारी और सभी एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं पुणे, नासिक, धुले, नंदुरबार, अकोला, अमरावती, कोल्हापुर, सांगली, सतारा, सोलापुर और राज्य के अन्य हिस्सों से भी मूसलाधार बारिश की खबरें मिली हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2023 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).