Barabanki Railway Station: ट्रेन को घंटों रोकने से गुस्साएं यात्री, बाराबंकी में ट्रैक पर किया यात्रियों ने हंगामा, दो दिन से सफ़र में थे लोग (Watch Video)
ट्रेन के बार बार के स्टॉपेज से परेशान यात्रियों ने बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा मचाया. बताया जा रहा है कि ट्रेन को बाराबंकी में कई देर तक रुकाया गया. जिसके कारण यात्री भड़क गए.
बाराबंकी, उत्तर प्रदेश: ट्रेन के बार बार के स्टॉपेज से परेशान यात्रियों ने बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा मचाया. बताया जा रहा है कि ट्रेन को बाराबंकी में कई देर तक रुकाया गया. जिसके कारण यात्री भड़क गए.जानकारी के मुताबिक़ लोकमान्य तिलक टर्मिनस -रांची एक्सप्रेस 18610 को सिंग्नल नहीं मिला, जिसके कारण ट्रेन को घंटो स्टेशन में खड़ा रखा गया. पहले ही यात्री दो दिन से इस ट्रेन में सफ़र कर रहे थे.
जिसके कारण उनका गुस्सा फुट पड़ा और उन्होंने ट्रेन से नीचे उतरकर ट्रैक पर खड़े होकर हंगामा किया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: ट्रेन में चढ़ते समय टीटीई ने यात्री से की मारपीट, यात्रियों ने मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर जमकर किया हंगामा, कार्रवाई की मांग
बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा
#Barabanki: बार-बार के स्टॉपेज से परेशान हुए रेल यात्रियों ने किया जमकर हंगामा
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
महाकुंभ के चलते ट्रेनों के रूट का किया गया था डायवर्सन
लोकमान्य तिलक 18610 रांची एक्सप्रेस के यात्रियों ने किया हंगामा
कोतवाली नगर क्षेत्र के बाराबंकी रेलवे स्टेशन… pic.twitter.com/oTDt8CXDJf
— News1India (@News1IndiaTweet) March 2, 2025
मुंबई से रांची जा रही थी ट्रेन
जानकारी के मुताबिक़ मुंबई से रांची जानेवाली ये ट्रेन इटारसी से बनारस होकर रांची जाती है. लेकिन रविवार को रेलवे ने इसे अचानक लखनऊ और बाराबंकी में डाइवर्ट कर दिया. लखनऊ से ये ट्रेन बाराबंकी पहुंची तो आगे सिग्नल नहीं मिलने की वजह से ट्रेन घंटों तक स्टेशन पर ही खड़ी रही और यात्री परेशान होने लगे.
गुस्साएं यात्रियों ने किया विरोध प्रदर्शन
बताया जा रहा है कि ट्रेन में यात्री दो दिन से सफ़र कर रहे थे. ट्रेन में खाने पीने की कोई भी सुविधा नहीं थी. जिसके कारण गुस्साएं यात्री ट्रेन से नीचे उतर आएं और ट्रैक पर खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे. इस घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची और यात्रियों को शांत करवाया. इसके बाद ट्रेन यहां से रवाना हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2025 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

