Attack on Electricity Workers: अवैध बिजली के कनेक्शन काटने गए कर्मचारियों और अधिकारी पर लोगों ने किया हमला, मध्य प्रदेश के शिवपुरी की घटना (Watch Video)

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक घटना सामने आई है. जहांपर बिजली विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

Credit-(X,@FreePressMP)

शिवपुरी, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक घटना सामने आई है. जहांपर बिजली विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. बताया जा रहा है कि शिवपुरी के फतेहपुर क्षेत्र में बिजली कर्मी और अधिकारी गए हुए थे. इस दौरान कई जगहों पर अवैध कनेक्शन थे. जिसके कारण अधिकारियों ने और कर्मचारियों ने कनेक्शन काट दिए.

इस बात से गुस्साएं लोगों ने इनपर हमला बोल दिया और इनके साथ मारपीट की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @FreePressMP नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस दौरान जूनियर महिला इंजिनियर भी मौजूद थी.ये भी पढ़े:VIDEO: सहारनपुर जिले में बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट, लाइनमैन को सीढ़ी से गिराने की कोशिश, लंढोरा गुर्जर गांव का वीडियो आया सामने

बिजली कर्मियों के साथ मारपीट

लोगों ने मारपीट और पथराव किया

इस घटना का वीडियो सामने आया है. जिसमें देख सकते है की लोग इनपर हमला कर रहे है. इस दौरान एक कर्मचारी नीचे भी गिर जाता है. ये भी जानकारी सामने आई है कि गाड़ियों पर भी पथराव किया गया.

बिजली विभाग ने पुलिस में करवाया मामला दर्ज

इस घटना के बाद पुलिस ने बिजली वितरण कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बिजली कर्मचारियों पर हमले की घटनाएं सामने आई थी.

 

Share Now

\