किसान प्रदर्शन: सरकार और किसान नेताओं के बीच छठे दौर की वार्ता रद्द
केंद्र सरकार(central government) ने प्रदर्शन कर रहीं 40 किसान यूनियनों के नेताओं के साथ बुधवार को होने वाली छठे दौर की महत्वपूर्ण वार्ता रद्द कर दी.
नयी दिल्ली, 9 दिसम्बर : केंद्र सरकार(central government) ने प्रदर्शन कर रहीं 40 किसान यूनियनों के नेताओं के साथ बुधवार को होने वाली छठे दौर की महत्वपूर्ण वार्ता रद्द कर दी. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) और कुछ किसान नेताओं के बीच मंगलवार रात हुई बातचीत के विफल रहने के बाद किसानों ने सरकार के साथ वार्ता करने से इनकार कर दिया था.
केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘ किसान यूनियन के नेताओं के साथ आज की वार्ता रद्द कर दी गई है.’’