Birju Maharaj Passes Away: कथक वादक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर अदनान सामी, रवि किशन समेत इन हस्तियों ने जताया दुख
प्रसिद्ध कथक नर्तक (Kathak Dancer) पंडित बिरजू महाराज का 83 वर्ष की उम्र में आज दिल्ली में उनका निधन हो गया. बताया जा रहा है कि पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित बिरजू महाराज का निधन हार्ट हटैक (Heart Attack) की वजह से हुआ है
Birju Maharaj Passes Away: प्रसिद्ध कथक नर्तक (Kathak Dancer) पंडित बिरजू महाराज का 83 वर्ष की उम्र में आज दिल्ली में उनका निधन हो गया. बताया जा रहा है कि पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित बिरजू महाराज का निधन हार्ट हटैक की वजह से हुआ है. उन्होंने रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को अंतिम सांस ली. इस बात की जानकारी उनके पोते स्वर्ण मिश्रा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. उनके निधन के बाद अदनान सामी, रवि किशन समेत कई हस्तियों ने शोक प्रकट श्रधान्जली दी है.
सिंगर अदनान सामी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने लिखा, ‘महान कथक नर्तक-पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं. हमने प्रदर्शन कला के क्षेत्र में एक अद्वितीय संस्थान खो दिया है. उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है. उनको शांति मिले.’ यह भी पढ़े: Birju Maharaj Passes Away: कथक वादक पंडित बिरजू महाराज का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
अदनान सामी का ट्वीट:
Extremely saddened by the news about the passing away of Legendary Kathak Dancer- Pandit Birju Maharaj ji.
We have lost an unparalleled institution in the field of the performing arts. He has influenced many generations through his genius.
May he rest in peace.🙏🖤#BirjuMaharaj pic.twitter.com/YpJZEeuFjH
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) January 16, 2022
बीजेपी के सांसद रवि किशन ने लिखा, ‘नहीं रहे कथक सम्राट पंडित बिरजु महाराज जी. वज्रपात लाखों शिष्य नृत्य संस्कृति सबको सुना कर चले गए. मैं उनका बहौत बड़ा फैन था. सुबह आंख खुली तो ये दुःखद खबर. ना बीमार थे ना कुछ. रात नाती पोते के साथ 12 बजे तक अंताक्षरी खेल रहे थे..दुःखद.’
रवि किशन का ट्वीट:
नहीं रहे कथक सम्राट पंडित बिरजु महाराज जी वज्रपात लाखों शिष्य नृत्य संस्कृति सबको सुना कर चले गए में उनका बहौत बड़ा fan था सुबह आँख खुली ये दुःखद खबर ना बीमार थे ना कुछ रात नाती पोते के साथ १२ बजे तक अंताक्षरी खेल रहे थे ..दुःखद 🙏 pic.twitter.com/XPdTHDxL9l
— Ravi Kishan (@ravikishann) January 17, 2022
बिरजू महाराज के निधन पर भारतीय लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने भी दुख प्रकट किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘आज भारतीय संगीत की लय थम गई. सुर मौन हो गए. भाव शून्य हो गए. कत्थक के सरताज पंडित बिरजू महाराज जी नही रहे. लखनऊ की ड्योढ़ी आज सूनी हो गई. कालिकाबिंदादीन जी की गौरवशाली परंपरा की सुगंध विश्व भर में प्रसरित करने वाले महाराज जी अनंत में विलीन हो गए. आह! अपूर्णीय क्षति है यह.’
गायिका मालिनी अवस्थी का ट्वीट:
आज भारतीय संगीत की लय थम गई। सुर मौन हो गए। भाव शून्य हो गए। कत्थक के सरताज पंडित बिरजू महाराज जी नही रहे। लखनऊ की ड्योढ़ी आज सूनी हो गई। कालिकाबिंदादीन जी की गौरवशाली परंपरा की सुगंध विश्व भर में प्रसरित करने वाले महाराज जी अनंत में विलीन हो गए।
आह!अपूर्णीय क्षति है यह
ॐ शांति🙏 pic.twitter.com/dLBEy5aPqR
— मालिनी अवस्थी Malini Awasthi (@maliniawasthi) January 17, 2022
बता दें कि पंडित बिरजू महाराज का जन्म 04 फरवरी 1938 को हुआ था. उनका असली नाम बृजमोहन मिश्रा था. वह कथक नर्तकियों के महाराज परिवार के वंशज थे. उनके दो चाचा, शंभू महाराज और लच्छू महाराज और उनके पिता अचन महाराज भी कथक नर्तक थे. उनके चाचा ने ही उन्हें कथक सिखाया था. वो केवल 9 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था. वो कथक नर्तक के साथ- साथ मशहूर गायक भी थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2022 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

