देश

India-Pak War Latest Update: पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, भारतीय सेना ने मार गिराए 50 से ज्यादा ड्रोन; जानें कल रात क्या हुआ? (Watch Video)

पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकत को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन इस बार भी उसे करारा जवाब मिला. बीती रात पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर कई जगहों पर एक साथ ड्रोन भेजकर हमला करने की कोशिश की.

India-Pak War Latest Update: पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, भारतीय सेना ने मार गिराए 50 से ज्यादा ड्रोन; जानें कल रात क्या हुआ? (Watch Video)
Photo- ANI

India-Pak War Latest Update: पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकत को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन इस बार भी उसे करारा जवाब मिला. बीती रात पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर कई जगहों पर एक साथ ड्रोन भेजकर हमला करने की कोशिश की. लेकिन भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने शानदार जवाब देते हुए 50 से ज्यादा पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए. सूत्रों के मुताबिक, ये बड़ी कार्रवाई जम्मू, उधमपुर, सांबा, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट जैसे इलाकों में की गई.

सेना की तरफ से L-70 गन, Zu-23mm, शिल्का सिस्टम और एडवांस काउंटर-ड्रोन तकनीकों का इस्तेमाल किया गया. इससे साफ हो गया है कि भारतीय सेना किसी भी हवाई हमले से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

ये भी पढें: X Account Ban India: भारत सरकार का बड़ा फैसला! भारत में 8,000 से ज्यादा ‘एक्स’ अकाउंट होंगे ब्लॉक, इमरान खान और बिलावल भुट्टो भी शामिल

पाकिस्तान की ड्रोन साजिश नाकाम

उधमपुर में सभी शैक्षणिक संस्थान आज बंद

नागरिक लोगों को निशाना बना रहा पाकिस्तान

उधमपुर में सभी स्कूल, कॉलेज आज बंद

जम्मू से जो सुबह की तस्वीरें आई हैं, उनसे साफ है कि शहर में हालात पूरी तरह सामान्य हैं. हालांकि सीमा के पास तनाव बना हुआ है, लेकिन बाकी जगहों पर लोग रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्त हैं. वहीं उरी इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है. वहां पाकिस्तान की फायरिंग में आम नागरिकों की गाड़ियां निशाना बनी हैं. कई जगह गोलियों और शार्पनल के निशान मिले हैं. इससे यह साफ है कि पाकिस्तान की फौज सीधे आम लोगों को निशाना बना रही है, जो उसकी कायरता को दर्शाता है.

एहतियातन जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सभी स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को आज बंद रखा गया है. सेना और प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

LoC पर रात भर होती रही फायरिंग

स्थानीय लोगों ने बताया कि रात भर फायरिंग होती रही. कई लोगों ने कहा कि जैसे ही रात को खाना शुरू किया, धमाके की आवाज़ें सुनाई दीं. सुबह 4:30 बजे फिर से धमाके हुए, जिन्हें सेना ने तुरंत काबू में ले लिया. एक स्थानीय नागरिक ने कहा, “हमें हमारी सेना और प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है. हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है और हम अपने देश पर गर्व करते हैं.”

एक और व्यक्ति ने बताया, “रात 8 बजे के करीब 3-4 ड्रोन दिखे. उसके बाद फायरिंग शुरू हो गई, जो रात भर चलती रही. हम डरने वाले नहीं हैं, पाकिस्तान की ये हरकत गलत है.”

अब कायराना हरकत कर रहा पाकिस्तान

लोगों का कहना है कि इस तरह आम जनता को निशाना बनाना पाकिस्तान की कायरता है. वे सीधे हमारी सेना से मुकाबला नहीं कर सकते, इसलिए इस तरह की हरकतें कर रहे हैं. लेकिन भारत की सेना हर चुनौती का डटकर मुकाबला कर रही है और दुश्मन को हर बार मुंहतोड़ जवाब दे रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 07:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).